Medieval History Notes in Hindi

Medieval History Notes in Hindi

                              Medieval History Notes in Hindi

                                 अकबर के काल में मुद्रा व्यवस्था

* अकबर के काल में सिक्कों पर टकसाल का नाम तथा जारी किए गए वर्ष के अतिरिक्त कुरान की आयतें भी अंकित होती थी.

* अकबर ने किसी भी सिक्के पर अपनी आकृति अंकित नहीं कराई थी.

* अकबर के समय का सबसे बड़ा सोने का सिक्का शंसव था, जो 101 तोले के बराबर होता था और जिसका प्रयोग बड़ी लेनदेन के लिए होता था.

* सोने का सबसे अधिक प्रचलित सिक्का इलाही सिक्का था, जिसका प्रमुख मूल्य ₹10 के बराबर होता था.

* एक अन्य सोने के सिक्के का नाम मुहर था, चांदी का सबसे लोकप्रिय सिक्का रुपैया था, जिसका वजन 172.5 ग्रेन था.

* एक अन्य चांदी का सिक्का जो चकोर आकार का था, जलाली कहा जाता था. जो लोकप्रिय सिक्का था.

* इसके अलावे तांबे के दाम एवं जीतल नाम के सिक्के भी प्रचलित थे. (सबसे छोटा सिक्का जीतल था.) 

* अकबर ने सिक्खों के चौथे गुरू रामदास को 500 बीघा जमीन दान में दे दी, जहां उन्होंने अमृतसर नामक शहर को बसाया था.

* अकबर ने जैन धर्म के जैनाचार्य हरीविजय शुरी को जगतगुरु की उपाधि प्रदान की.

* तथा जीनचंद्र शुरी नामक जैनाचार्य को अकबर ने करीब 200 बीघा जमीन जीवन निर्वाह हेतु प्रदान किया.

* पारसी धर्म के गुरु मेहरजीदस्तूरजी का अकबर काफी सम्मान करता था तथा उन्हें अपने इबादत खाने में आमंत्रित करता था.

* अकबर पर सबसे अधिक प्रभाव हिंदू धर्म का था.

* अकबर सूफी संत शेख सलीम चिश्ती का अनन्य भक्त था.

* तथा उन्हीं के नाम पर अपने बेटा का नाम सलीम रखा तथा उसे प्यार से शेखू बाबा कहकर पुकारता था.

* अकबर द्वारा फतेहपुर सिकरी में शेख सलीम चिश्ती की दरगाह बनवाई गई.

* अकबर होली, दीपावली, बसंत आदि जैसे हिंदू त्योहारों एवं उत्सव में भाग लेता था.

* अकबर ने तुलादान तथा झरोखा दर्शन आदि जैसे विभिन्न हिंदु प्रथाओ को भी शुरू किया.

* अकबर ने सती प्रथा, बाल विवाह, वृद्धा विवाह आदि को रोकने का प्रयास किया.

* अकबर ने 12 वर्ष की आयु से पहले ही मुस्लिम लड़कों के खतना करने की प्रथा पर रोक लगा दी.

* 1578 ई. में फादर मोन्सेरात, फादर एक्वाविवा के साथ अकबर के दरबार में आया.

* फादर मोन्सेरात को शहजादा मुराद का शिक्षक नियुक्त किया गया था.

* फादर मोन्सेरात को काबुल अभियान के समय अकबर के साथ जाने का शुभअवसर प्राप्त हुआ.

* 1588 ई. के बीच अंग्रेज या ब्रिटिश यात्री रौलफिंच ने भारत की यात्रा की.

* यह भारत आने वाला पहला अंग्रेजी यात्री था इसने फतेहपुर सिकरी और आगरा को लन्दन से भी बड़ा शहर बताया था.

* अकबर ने अपने समय में एक अनुवाद विभाग की स्थापना की थी.

 पुस्तक                         अनुवादक (फारसी)

* महाभारत                   नकीब खां, बदायूनी, अबुल फजल तथा फैजी

* रामायण                     बदायूनी

* लीलावती                   फैजी

* राज तरंगिणी              शाह मुहम्मद साह वादि

* कालि-ए-दमन             अबुल फजल

* नलदमयंती                  फैजी

* हरिवंश                      मौलाना शेरी

 हिंदी नाम                    फारसी नाम

* महाभारत                    रज्मनामा

* कालि-ए-दमन              अयार दानिश

* नलदमयंती                मसनवी नल औदमन

* पंचतंत्र                        अनवार-ए-सुहेली

* अकबर ने मोहम्मद हुसैन नामक इतिहासकार को जरीकलम की उपाधि प्रदान की थी.

* अकबर स्वयं बहुत अच्छा नकारा बनाता था.

* अकबर के दो अन्य पुत्र मुराद एवं दनियाल अत्यधिक शराब सेवन के कारण असमय मृत्यु को प्राप्त हो गए.

 अकबर की राजधानी परिवर्तन हुआ-

 अकबर की राजधानी                       समय

* आगरा                                        1556 से 1571

* फतेहपुर सिकरी                           1571  से 1585

* लाहौर और इलाहाबाद                   1585 से 1605

* अतिसार नामक रोग से ग्रसित होने के कारण 25 अक्टूबर 1605 ई. को अकबर की मृत्यु हो गई.

* मृत्यु के उपरांत सिकंदरा के मकबरे में दफना दिया गया.

* यह मकबरा बौद्ध धर्म से संबंधित है.

Amazon Today Best Offer… all product 25 % Discount…Click Now>>>>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *