Upsc gk notes in hindi-23

Upsc gk notes in hindi-23

                                Upsc gk notes in hindi-23

* भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए- 

ऐतिहासिक व्यक्ति        किस रूप में जाने गए
1. आर्यदेव         –           जैन विद्वान
2. दिग्नाग           –           बौद्ध विद्वान
3. नाथमुनि         –          वैष्णवे विद्वान

उपर्युक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?

(A) कोई भी युग्म नहीं
(B) केवल एक युग्म
(C) केवल दो युग्म
(D) सभी तीन युग्म
नोट्स- आर्यदेव (तृतीय शताब्दी) नागार्जुन के प्रधान शिष्य एवं महायान माध्यमिक बौद्ध सम्प्रदाय के
           अनेक महत्वपूर्ण ग्रन्थों के रचयिता थे उन्हें ‘काणदेव’ (जेन परम्परा में) तथा बोधिसत्वदेव
           (श्रीलंका में) भी आर्यदेव का जन्म श्रीलंका में – कहते हैं हुआ था आर्यदेव ने कई महत्वपूर्ण
          ग्रंथ लिखे जिनमें पूर्वप्रधान ‘चतुःशतक है.

* भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. भारत पर पहला मंगोल आक्रमण जलालुद्दीन खिलजी के राज्यकाल में हुआ.
2. अलाउद्दीन खिलजी के राज्यकाल मे. एक मंगोल आक्रमण दिल्ली तक आ पहुंचा और
     उस शहर पर घेरा डाल दिया
3. मुहम्मद बिन तुगलक मंगोलों से अपने राज्य के कुछ उत्तरी-पश्चिमी भाग अस्थायी रूप से हार गया था.
उपर्युक्त कथनों में कौनसा/से सही है/है ?
(A) 1 और 2
(B) केवल 2
(C) 1 और 3
(D) केवल 3
नोट्स- इल्तुतमिश के शासनकाल में मंगोल -साम्राज्य का संस्थापक और प्रथम महान् शासक चंगेज
           खान ने पहली बार भारत पर आक्रमण क्रिया. अला-उद-दीन खिलजी के शासनकाल के
          दौरान मंगोल दिल्ली शहर के बाहरी इलाके तक पहुँच गए थे मुहम्मद बिन तुगलक ने मंगोलों
          को हराया और उसने अपने राज्य के किसी भी हिस्से को मंगोलों के हाथों नहीं खोया.

* भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन कुलाह-दारन’ कहलाते थे ?

(A) अरब व्यापारी
(B) कलंदर
(C) फारसी खुशनवीस
(D) सय्यद
नोट्स- सैय्यदों ने पैगम्बर की बेटी फातिमा के वंशनुक्रम के माध्यम से खुद के पैगम्बर के वंशज होने
           का दावा किया गया था. उन्हें मुस्लिम समाज में विशेष सम्मान प्राप्त था, यहाँ तक कि तैमूर ने
           भारत में अपने आक्रमण के दौरान सैय्यदों के जीवन की रक्षा की थी दिल्ली सल्तनत के दौर
            में सैय्यद एक नुकीली टोपी (कुलाह) पहनते थे और उन्हें कुलाह दिन के नाम से जाना जाता
            था.

* भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. ड्य लोगों ने पूर्वी तटीय क्षेत्रों में गजपति शासकों द्वारा प्रदान की गई जमीनों पर अपनी
    फैक्टरियाँ/गोदाम स्थापित किए
2. अल्फोसो दे अलबुककापुर सल्तनत से गोआ को छीन लिया था
3. अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कम्पनी ने मद्रास में विजयनगर साम्राज्य के एक प्रतिनिधि से पट्टे पर ली
     गई जमीन के एक प्लॉट पर फैक्टरी स्थापित की थी.
उपर्युक्त कथनों में कौनसे सही है?
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3
नोट्स- पुर्तगालियों के बाद, डचों ने भारत में अपने पैर जमाए 1602 में नीदरलैण्ड में यूनाइटेड इंस्ट
           इण्डिया कम्पनी का गठन किया गया और उसे डच सरकार द्वारा भारत सहित पूर्वी एशिया
           में व्यापार करने के लिए अनुमति प्रदान की गई, जबकि 1541 में गजपति शासन का पतन
           हो गया था तथा इसका अंतिम शासक कखरुआ अल्बुकर्क ने 1520 में बीजापुर के शासक
          आदिलशाह यूसुफ से गोवा को छीन लिया, जो आगे चलकर भारत में पुर्तगाली व्यापारिक केन्द्रों
          की राजधानी बन गई अल्बुकर्क ने 1521 ई. में दक्षिण-पूर्व एशिया की व्यापारिक राजधानी मल्वका
          और हरभुज पर अधिकार कर लिया. इसके समय में पुर्तगाली भारत में शक्तिशाली नौसेना शक्ति के
          रूप में स्थापित हुए अंग्रेजी ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने 1639 में मद्रास में विजयनगर साम्राज्य के नायकों

          से किराए पर जमीन लेकर उस पर फैक्ट्री की स्थापना की.

* निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. US फेडरल रिजर्व की सख्त मुद्रा नीति पूँजी पलायन की ओर ले जा सकती है।
2. पूँजी पलायन वर्तमान विदेशी वाणिज्यिक ऋणग्रहण (External Commercial Borrowings
    (ECBs) वाली फर्मों की ब्याज लागत को बढ़ा सकता है.
3. घरेलू मुद्रा का अवमूल्यन, ECBs से सम्बद्ध मुद्रा जोखिम को घटाता है.
उपयुक्त कथनों में कौनसे सही है ?
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3
नोट्स- केन्द्रीय बैंक बट्टा दर और फेडरल निधि दर में नीतिगत परिवर्तनों के माध्यम से अल्पकालिक
            ब्याज दरों को बढ़ाकर मौद्रिक नीति को कठोर बनाता है या तरलता को तंग बनाता है. ब्याज
            दरों में वृद्धि से उधार लेने की लागत बढ़ जाती है और प्रभावी रूप से इसके आकर्षण में कमी
            आती है घरेलू मुद्रा में वृद्धि का विदेशी मुद्रा में उधारकर्ताओं की शुद्ध सम्पत्ति पर सकारात्मक
            प्रभाव पड़ेगा, और इससे नए विदेशी मुद्रा ऋणों की माँग बढ़ सकती है, खासकर यदि घरेलू मुद्रा
            में ऋणों पर ब्याज दर में और विदेशी मुद्रा में लिए जाने वाले ऋणों पर ब्याज दर में लगातार व्यापक
            अन्तर हो. फ्लोटिंग ब्याज दर पर ईसीबी प्राप्त करने वाली पूँजी बहिर्गमन के साथ फर्मों की ब्याज
            लागत बढ़ जाती है.

* निम्नलिखित राज्यों पर विचार कीजिए-

1. अध्र प्रदेश
2. केरल
3. हिमाचल प्रदेश
4. त्रिपुरा
उपर्युक्त में से कितने आम तौर पर चाय उत्पादक/ राज्य के रूप में जाने जाते हैं ?
(A) केवल एक राज्य
(B)  केवल दो राज्य
(C) केवल तीन राज्य
(D) सभी चारों राज्य
नोट्स- भारत में चाय उत्पादक राज्य पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, हिमाचल प्रदेश
           और अरुणाचल प्रदेश हैं पश्चिमी पर्वत शृंखलाओं में, मुन्नार (केरल का एक हिल स्टेशन) है जहाँ
           मुन्नार चाय बागान समुद्र के स्तर से 5,200 फीट की ऊँचाई पर स्थित है, हिमाचल प्रदेश की
           कांगड़ा घाटी चाय के उत्पादन के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्थल है चाय के स्वाद और सुगंध के
           कारण इसे ‘देवताओं की घाटी के रूप में भी जाना जाता है हिमाचल प्रदेश की हरी और काली
          चाय दो बहुत ही प्रमुख किस्में हैं.

* निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. भारत में साख क्षमता निर्धारण एजेंसियाँ (क्रेडिट रेटिंग एजेंसीज़) भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा विनियमित होती है
2. ICRA नाम से जानी जाने वाली क्षमता निर्धारण एजेंसी एक पब्लिक लिमिटेड कम्पनी है
3. विकवर्क रेटिंग्स एक भारतीय साख निर्धारण एजेंसी है
क्षमता उपर्युक्त कथनों में कौनसे सही है ?
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3
नोट्स- भारत में सभी क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम,
           1992 के सेबी (क्रेडिट रेटिंग एजेंसियाँ) विनियम, 1999 द्वारा विनियमित किया जाता है
           भारत में कुल सात क्रेडिट एजेंसियाँ हैं, जैसे क्रिसिल केयर, एसएमआरईए, आईसीआरए
           रेटिंग इंडिया रेटिंग एंड रिसर्च प्रा लिमिटेड और इन्फोमेरिक्स वैल्यूएशन एड रेटिंग प्राइवेट
          लिमिटेड क्रिसिल शेयर मार्किट में सूचीबद्ध पब्लिक लिमिटेड’ कम्पनी है.

* बैंक बोर्ड ब्यूरो (BBB) के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में कौनसे कथन सही है ?

1. RBI का गवर्नर BBB चेयरमैन होता है
2. BBB. सार्वजनिक क्षेत्रक बैंकों के अध्यक्षों के चयन के लिए संस्तुति करता है
3. BBB सार्वजनिक क्षेत्रक बैंकों को कार्यनीतियों और पूँजीवर्धन योजनाओं
    को विकसित करने में मदद करता है.
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3
नोट्स- बैंक बोर्ड ब्यूरो के अध्यक्ष की नियुक्ति भारत सरकार द्वारा की जाती है. बीबीबी के कार्य निम्नलिखित है-
           बैंकों में निदेशक मंडल के चयन और नियुक्ति की सिफारिश करना अधिदेशित संस्थानों के निर्देशकों को
           नियुक्तियाँ स्थायीकरण या कार्यकाल के विस्तार और सेवाओं की समाप्ति से सम्बन्धित मामलों पर केन्द्र
           सरकार को सलाह देना निदेशक मंडल और वरिष्ठ प्रबन्धन के स्तर पर बैंकों के वाछित प्रबन्धन ढाँचे पर
           केन्द्र सरकार को सलाह देना अधिदेशित संस्थानों के लिए उपयुक्त प्रदर्शन मूल्यांकन प्रणाली पर केन्द्र
           सरकार को सलाह देना: बैंकों और उसके अधिकारियों के प्रदर्शन से सम्बन्धित डेटा युक्त डेटा बैंक का
           निर्माण करना बैंकों में प्रबन्धकीय कर्मियों के लिए आचार सहिता और नैतिकता के निर्माण और प्रवर्तन
           पर केन्द्र सरकार को सलाह देना अधिदेशित संस्थानों में प्रबन्धकीय कर्मियों के लिए उपयुक्त प्रशिक्षण
          और विकास कार्यक्रम विकसित करने पर केन्द्र सरकार को सलाह देना. व्यापार रणनीतियों और पूँजी
           जुटाने की योजना और इसी तरह के विकास के मामले में बैंकों की मदद करना.

* निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. हाल के वर्षों में वियतनाम विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यव स्थाओं में से एक रहा है 1.
2. वियतनाम का नेतृत्व बहुदलीय राजनीतिक प्रणाली के द्वारा होता है.
3. वियतनाम का आर्थिक विकास विश्वव्यापी पूर्ति श्रृंखलाओं के साथ इसके एकीकरण और निर्यात पर
    मुख्य ध्यान होने से जुड़ा है
4. लम्बे समय से वियतनाम की निम्न श्रम लागतों और स्थिर विनिमय दरों ने वैश्विक निर्माताओं को
      आकर्षित किया है
5. हिन्द-प्रशान्त क्षेत्र का सर्वाधिक उत्पादन सेवा सेक्टर वियतनाम में है
 उपर्युक्त कथनों में कौनसे सही है ? –
(A) 2 और 4
(B) 3 और 5
(C) 1, 3 और 4
(D) 1 और 2
नोट्स- वियतनाम लोकतान्त्रिक केन्द्रीयवाद पर आधारित एक मार्क्सवादी-लेनिनवादी .एकदलीय राष्ट्र है
           पिछले ढाई दशकों में विकास और गरीबी में कमी में देश की उल्लेखनीय उपलब्धियों के पीछे
           वियतनाम की निर्यात-आधारित विकास रणनीति और वैश्विक एकीकरण प्रमुख कारकों में से हैं.
           केन्द्रीय बैंक, स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम (एसबीवी) ने सितम्बर 2020 तक विदेशी मुद्रा भंडार में
           रिकॉर्ड उच्च 589 बिलियन जमा किया है जबकि डोंग के लिए 3 प्रतिशत ट्रेडिग बैंड के आसपास
           स्थिर विनिमय दर बनाए रखी है, जो वियतनाम के प्रत्यक्ष विदेशी मुद्रा निवेश द्वारा संचालित नियत
           क्षेत्र का एक प्रमुख घटक है.

* भारत में निम्नलिखित में कौन मुद्रास्फीति को नियन्त्रित कर कीमत स्थिरता बनाए रखने के लिए उत्तरदायी है ?

(A) उपभोक्ता मामले विभाग
(B) व्यय प्रबंधन आयोग
(C) वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद्
(D) भारतीय रिजर्व बैंक
नोट्स- मौद्रिक नीति का प्राथमिक उद्देश्य विकास के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मूल्य स्थिरता बनाए
            रखना है सतत विकास के लिए मूल्य स्थिरता एक आवश्यक पूर्व शर्त है.

* नॉन-फंजिबल टोकेस (Non-Fungible Tokens (NFT)) के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. वे भौतिक परिसम्पत्तियों के अंकीय निरूपण (डिजिटल रिप्रेजेंटेशन) को सुकर बनाते हैं
2. वे अनन्य क्रिप्टोग्राफिक टोकेस हैं, जो किसी ब्लॉकचैन में विद्यमान हैं.
3. उनका, तुल्यता पर व्यापार या विनिमय किया जा सकता है और इसलिए उनका वाणिज्यिक लेन-देन
    के माध्यम के रूप में इस्तेमाल किया. जा सकता है.
उपयुक्त कथनों में कौनसे सही है ?
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3
नोट्स-   अपूरणीय टोकन (एनएफटी) (NonFungible token) को आसानी से प्रतिलिपि प्रस्तुत करने
             योग्य वस्तुओं जैसे कि फोटो, वीडियो, ऑडियो और अन्य प्रकार की डिजिटल फाइलों के साथ
             जैसेकि अद्वितीय जोड़ा जा आइटम अनुरूप सार्वजनिक सकता है (प्रामाणिकता के प्रमाण पत्र
             के और एनएफटी को स्वामित्व के प्रमाण देने के लिए ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग किया जाता
             है मूल फाइल की प्रतिलिपियाँ NPT के स्वामी तक सीमित नहीं है और इन्हें किसी भी फाइल की
             तरह कॉपी और साझा किया जा सकता है क्रिप्टोकरेंसो के विपरीत, उनका व्यापार या समकक्षता
             परे आदान-प्रदान नहीं किया जा सकता है यह क्रिप्टोकरेंसी जैसे वैकल्पिक टोकन से अलग है, जो
             एक-दूसरे के समान हैं और इसलिए वाणिज्यिक लेन-देन के लिए एक माध्यम के रूप में उपयोग
             किया जा सकता है.

Amazon Today Best Offer… all product 25 % Discount…Click Now>>>>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *