Bpsc gk notes in hindi-65

Bpsc gk notes in hindi-65

                          Bpsc gk notes in hindi-65

* बराबर की गुफाओं का उपयोग किसने आश्रयगृह के रूप में किया ?

(A) आजीविकों ने
(B) थारुओं ने
(C) जैनों ने
(D) तान्त्रिकों ने
नोट्स- बराबर की गुफाओं का निर्माण अशोक द्वारा तीसरी शताब्दी ई. पू. में बिहार प्रान्त के गया
जिले में स्थित बराबर चट्टानों को काटकर करवाया गया था। बराबर पहाड़ी पर स्थित चार में से तीन
गुफाओं में अशोक के शिलालेख होने से ज्ञात होता है कि दो गुफायें अशोक द्वारा अपने शासन के
12वें वर्ष और 19वें वर्ष आजीवकों को दी गयी। चौथी गुफा में 5वी शताब्दी के मौखरि शासक अनन्त
वर्मा का लेख अंकित है। बराबर की गुफाओं का उपयोग आजीवकों ने आश्रम गृह के रूप में किया।

* निम्नलिखित में से कौन सबसे पूर्वकालिक जैन ग्रन्थ कहलाता है ?

(A) बारह अंग
(B) बारह उपंग
(C) चौदह पूर्व
(D) चौदह उपपूर्व
नोट्स- जैन धर्म के वास्तविक संस्थापक स्वामी महावीर द्वारा दिए गए मौलिक सिद्धांतों को
चौदह पृथ्वों (14 पूर्व) में संकलित किया गया। यही ‘चौदह पूर्व’ जैन धर्म के प्राचीनतम धर्म
ग्रंथ है। बारह अंग तथा उपांग भी जैन धर्म से सम्बन्धित हैं।

* निम्नलिखित में से कौन भूमि उत्पाद पर लगने वाले कर को इंगित करता है ?

1. खराज,
2. खम्स,
3. उश्र,
4. मुक्तई
निम्नलिखित कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
(A) केवल 1
(B) 2 एवं 3
(C) 1, 2 एवं 3
(D) 1, 3 एवं 4
नोट्स- खम्स लूटे हुए धन, खानों अथवा भूमि में गडे हुए खजानों से प्राप्त होने वाली सम्पत्ति पर
आरोपित कर था।

*
बिहार के सुप्रसिद्ध सन्त शर्फुद्दीन मनेरी का सम्बन्ध सूफियों के किस सम्प्रदाय से था ?

(A) चिश्ती
(B) सुहरावर्दी
(C) फिरदौसी
(D) कुबवी
नोट्स- बारहवीं शताब्दी में अनेक सूफी संत भारत आये। मध्यकालीन बिहार में फिरदौसी
सिलसिला सबसे अधिक लोकप्रिय था। बिहार के सुप्रसिद्ध संत सर्पूद्दीन मनेरी का सम्बन्ध
इसी सिलसिले से था। बिहार शरीफ में संत सर्फुद्दीन मनेरी की दरगाह है।

* मध्यकाल में बिहार शरीफ का नगर महत्वपूर्ण रहा –

1. व्यापार केन्द्र के रूप में
2. विद्या केन्द्र के रूप में
3. प्रशासनिक केन्द्र के रूप में
4. धार्मिक केन्द्र के रूप में
निम्नलिखित कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
(A) 1 एवं 3
(B) 1, 2 एवं 3
(C) 2, 3 एवं 4
(D) 2 एवं 4
नोट्स- मध्यकाल में बिहार के वर्तमान नालंदा जिले का मुख्यालय नगर ‘बिहार शरीफ’ विद्या तथा
धर्म का प्रमुख केन्द्र था। विद्या केन्द्र के रूप में यहां पर ‘ओदन्तपुर विश्वविद्यालय स्थित था एवं यहीं
पर सूफी संत सर्पूद्दीन मनेरी की प्रसिद्ध दरगाह भी स्थित था।

* निम्नलिखित अंग्रेजों में किसे जहाँगीर ने ‘खान’ की उपाधि से सम्मानित किया था ?

(A) कैप्टन हॉकिंस
(B) सर टॉमस रो
(C) एडवर्ड टेरी
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
नोट्स- सर टॉमस रो जहाँगीर के शासन काल में इंगलैंड से भारत आने वाले राजदूत थे। इन्हें
जहाँगीर ने ‘खान’ की उपाधि से सम्मानित किया था।

* मयूर सिंहासन पर बैठने वाला अन्तिम मुगल सम्राट कौन था ?

(A) शाह आलम प्रथम
(B) मोहम्मद शाह
(C) बहादुर शाह जफर
(D) जहांदार शाह
नोट्स- मोहम्मद शाह के समय में नादिरशाह ने 1739 ई. में भारत पर आक्रमण किया और
करनाल के युद्ध में मुगल सेना को पराजित किया। वापस जाते समय मयूर सिंहासन तथा
कोहिनूर हीरा अपने साथ ले गया।

* किसके द्वारा मन्दिरों में प्रवेश के अधिकार की माँग की प्रस्तुति के कारण 1899 ई. में तिरुनेलवेली में भयंकर दंगे हुए थे ?

(A) ओकालिंग
(B) नादास्त्र
(C) महार
(D) पाली
नोट्स- केरल में ‘वायकोम ‘(त्रावणकोर) नामक गाँव में श्री नारायण धर्म परिपालन योगक्षेम ‘नामक
संगठन ने श्रीनारायण गुरु के नेतृत्व में पाली तथा ‘एझवा’ नामक निम्न जातियों के मंदिर में प्रवेश
आन्दोलन के कारण दंगे हुए थे।

* 19वीं शताब्दी के धर्म एवं समाज सुधार आन्दोलनों ने जनसंख्या के किस वर्ग को मुख्यतः आकर्षित किया ?

1. बुद्धिजीवी
2. नगरीय उच्च जातियाँ
3. निर्धन सर्वसाधारण वर्ग
4. उदार रजवाड़े
निम्नलिखित कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
(A) केवल 1
(B) 1 एवं 2
(C) 1, 2 एवं 3
(D) 1 एवं 4
नोट्स- उन्नीसवीं सदी को भारत में धार्मिक एवं सामाजिक पुनर्जागरण की सदी माना गया। इस
समय कम्पनी की पाश्चात्य शिक्षा पद्धति से आधुनिक तत्कालीन युवा मन चिन्तनशील हो उठा।
इस आन्दोलन ने बुद्धिजीवी वर्गों, नगरीय उच्च जातियों तथा उदार रजवाड़ों को मुख्य रूप से
आकर्षित किया।

* आग्नेय चट्टानों के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है ?

(A) उनमें पुराजीवाश्म बहुत कम होते हैं
(B) वे जल के लिए सरंध होती है
(C) वे क्रिस्टलीय तथा अक्रिस्टलीय दोनों ही होती हैं
(D) इन चट्टानों में सिलिका नहीं होता है।
नोट्स- आग्नेय चट्टानों का निर्माण पृथ्वी के आन्तरिक भाग के पिघले पदार्थ मैग्मा (Magma) के
ठोस होने से होता है। ये चट्टानें क्रिस्टलीय तथा अक्रिस्टलीय दोनों ही होती है।

* भारत के चावल के कटोरे क्षेत्र का नाम बताइए-

(A) केरल एवं तमिलनाडु
(B) कृष्णा-गोदावरी डेल्टा क्षेत्र
(C) पूर्वोत्तर क्षेत्र
(D) सिन्धु-गंगा का मैदान
नोट्स- चावल की फसल के लिए चिकनी उपजाऊ मिट्टी, गर्म जलवायु तथा 75 सेमी तक वर्षा
की आवश्यकता होती है। कृष्णा-गोदावरी डेल्टा क्षेत्र चावल की उपज के लिए उपयुक्त है।
इसलिए इस क्षेत्र को ‘चावल के कटोरे’ के नाम से जाना जाता है।

Amazon Today Best Offer… all product 25 % Discount…Click Now>>>>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *