Bpsc gk notes in hindi-66

Bpsc gk notes in hindi-66

                              Bpsc gk notes in hindi-66

* भारत की सबसे बड़ी वाह नदी है –

(A) महानदी
(B) गोदावरी
(C) गंगा
(D) नर्मदा
नोट्स- गंगा भारत की सबसे लम्बी नदी है, जबकि भारत से होकर गुजरने वाली सबसे लम्बी नदी
ब्रह्मपुत्र है।

* क्षेत्रफल के अनुसार, निम्नलिखित राज्यों का सही अवरोही क्रम क्या है ?

1. आन्ध्र प्रदेश
2. बिहार
3. मध्य प्रदेश
4. उत्तर प्रदेश
निम्नलिखित कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
.
(A) 3, 2, 4, 1
(B) 1, 2, 3, 4
(C) 4, 3, 2, 1
(D) 3, 4, 1, 2
नोट्स-
राज्य                             क्षेत्रफल
(1) आन्ध्र प्रदेश              2,75,069 वर्ग किमी
(2) बिहार                      94,163 वर्ग किमी
(3) मध्य प्रदेश                3,08,00 वर्ग किमी
(4) उत्तर प्रदेश               2,40,928 वर्ग किमी
उपर्युक्त आँकड़े अद्यतन है, इसलिए सही अवरोही क्रम होगा।
                3, 1, 4, 2
लेकिन यह प्रश्न मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश और बिहार के वर्ष 2000 में हुए विभाजन से पूर्व
वर्ष 1995 में सम्पन्न परीक्षा से लिया गया है. और तत्कालीन संदर्भ में इन राज्यों के क्षेत्रफल
इस प्रकार थे-
(1) आन्ध्र प्रदेश        – 2,75,069 वर्ग किमी
(2) बिहार                 -1,73,907 वर्ग किमी
(3) मध्य प्रदेश           –4,45,898 वर्ग किमी
(4) उत्तर प्रदेश          – 294,412 वर्ग किमी
इसलिए परीक्षाकालीन संदर्भ में इस प्रश्न के अन्तर्गत सही अवरोही क्रम होगा।
                      3, 4, 1, 2
अर्थात् उत्तर (D) सही होगा।

* बिहार का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल है –

(A) लगभग 170 लाख वर्ग किमी.
(B) लगभग 172 लाख वर्ग किमी.
(C) लगभग 174 लाख वर्ग किमी.
(D) लगभग 178 लाख वर्ग किमी.
नोट्स-

* विश्व का सर्वोत्तम खनिज अभ्रक प्राप्त होता है.

1. धनबाद से
2. हजारीबाग से
3. झरिया से
4. कुल्टी से
निम्नलिखित कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
(A) 1 एवं 2
(B) केवल 2
(D) 2 एवं 4
(C) 2 एवं 3
नोट्स- विश्व में सर्वोत्तम अभक झारखंड के कोडरमा तथा गिरिडीह से प्राप्त किया जाता है। चूंकि
दिये गये विकल्प में कोडरमा तथा गिरिडीह में से कोई नहीं है। अतः सर्वाधिक निकटतम उत्तर
हजारीबाग है।

* नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं जिनमें एक कथन (A) और दूसरा कारण (R) है-

कथन (A) दक्षिण बिहार उत्तरी बिहार की
अपेक्षा अधिक विकसित है।
कारण (R) : दक्षिण बिहार में उद्योगों का
विकास हुआ है।
उपर्युक्त दोनों कथनों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में कौन सही है ?
(A) कथन A और कारण R दोनों सही हैं तथा कथन A की सही व्याख्या कारण R करता है
(B) कथन A और कारण R दोनों सही है, परन्तु कथन A को सही व्याख्या कारण R नहीं करता है
(C) कथन A सत्य है, परन्तु कारण R असत्य है
(D) कथन A असत्य है, परन्तु कारण R सत्य है
नोट्स- दक्षिण बिहार को अलग कर अब नए झारखण्ड राज्य का गठन हो गया है।

* लोकसभा को उसके कार्यकाल की समाप्ति के पूर्व ही भंग किया जा सकता है –

(A) राष्ट्रपति द्वारा, उसकी इच्छानुसार
(B) लोकसभा अध्यक्ष द्वारा
(C) राष्ट्रपति द्वारा, मंत्रपरिषद् की सलाह पर
(D) राष्ट्रपति द्वारा, लोकसभा के अध्यक्ष की सलाह पर
नोट्स- अनुच्छेद 83 (2) के अनुसार लोकसभा का सामान्य कार्यकाल 5 वर्ष तक का होता है, परन्तु
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 85 (2) (ख) के अनुसार राष्ट्रपति लोकसभा को मंत्रिपरिषद् की सलाह
से उसके कार्यकाल की समाप्ति के पूर्व भी भंग कर सकता है।

* लोकसभा चुनाव का कोई प्रत्याशी अपनी जमानत खो देता है, यदि उसे प्राप्त न हो सके-

(A) वैध मतों का 1/3
(B) वैध मतों का 1/4
(C) वैध मतों का 1/5
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
नोट्स- लोकसभा के प्रत्याशी को अपनी जमानत बचाने के लिए वैध मतों का 1/10 भाग प्राप्त करना
अनिवार्य होता है। निर्वाचन में 10 प्रतिशत से कम मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों की जमानत राशि
जब्त कर ली जाती है।

* मंत्रिपरिषद् उत्तरदायी होती है-

(A) राष्ट्रपति के प्रति
(B) प्रधानमंत्री के प्रति
(C) लोकसभा के अध्यक्ष के प्रति
(D) संसद के प्रति
नोट्स- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75(3) में स्पष्ट कहा गया है कि मंत्रिपरिषद् सामूहिक रूप से
लोकसभा के प्रति उत्तरदायी है।

* वर्तमान लोकसभा में प्रत्येक राज्य के लिए स्थानों का आवण्टन आधारित है

(A) 1951 की जनगणना पर
(B) 1961 की जनगणना पर
(C) 1971 की जनगणना पर
(D) 1981 की जनगणना पर
नोट्स- मूल भारतीय संविधान के अनुच्छेद-82 में लोकसभा में सीटों का निर्धारण प्रत्येक पूर्ववर्ती
जनगणना पर (जिनके आंकड़े प्रकाशित हो गये हों) आधारित था तथा जिसमें 42वें संविधान संशोधन
अधिनियम 1976 द्वारा संशोधन करके निश्चित किया गया कि सन् 2000 ई. के बाद होने वाली प्रथम
जनगणना तक 1971 की जनगणना ही लोकसभा में सीटों के आवंटन का मानक जनगणना मानी
जायेगी। नवीन संशोधन के अनुसार लोकसभा के स्थानों में परिवर्तन 2026 ई. तक नहीं किया
जायेगा।

* यदि किसी राज्य की विधानसभा का अध्यक्ष पद त्यागना चाहे तो उसे अपना त्यागपत्र देना चाहिए-

(A) मुख्यमंत्री को
(B) राज्यपाल को
(C) उपाध्यक्ष को
(D) भारत के राष्ट्रपति को
नोट्स- संविधान के अनुच्छेद-179 के अंतर्गत विधान सभा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों ही एक दूसरे
को सम्बोधित पत्र द्वारा अपने पद से त्याग-पत्र दे सकते हैं।

* राज्यसभा को भंग करने का अधिकार किसे प्राप्त है ?

(A) राष्ट्रपति को
(B) उपराष्ट्रपति को
(C) उच्चतम न्यायालय को
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
नोट्स- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 83 (1) के अनुसार राज्य सभा को भंग नहीं किया जा
सकता क्योंकि यह एक स्थायी सदन है। राज्यसभा के एक तिहाई सदस्य हर दूसरे वर्ष
अवकाश ग्रहण करते हैं तथा उनके स्थान पर नये सदस्य चुने जाते हैं।

Amazon Today Best Offer… all product 25 % Discount…Click Now>>>>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *